फतेहपुर लेखपाल की मौत पर बस्ती में उबाल:सदर तहसील में लेखपालों का जोरदार प्रदर्शन, साथी की मौत से आक्रोश, न्याय की मांग तेज

📅 Published: November 28, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

फतेहपुर के लेखपाल सुधीर की संदिग्ध मौत को लेकर प्रदेशभर के लेखपाल आंदोलित हैं। इसी कड़ी में सोमवार को सदर तहसील परिसर में लेखपालों ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि जिस वजह से उनके साथी की जान गई है, जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई हो और सख्त सजा दी जाए। प्रदर्शन के दौरान लेखपालों ने स्पष्ट कहा कि मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई हो। उनकी प्रमुख मांगें पीसीएस संजय कुमार सक्सेना और राजस्व निरीक्षक शिवराम पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज हो। मृतक की मां को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए। एसआईआर के नाम पर होने वाला अनावश्यक मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न बंद किया जाए। एसआईआर की सीमा बढ़ाई जाए ताकि लेखपालों पर दबाव कम हो। तहसील परिसर में जुटे बड़ी संख्या में लेखपाल प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे। इनमें तहसील अध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव, ललित कुमार यादव, कमलभान, अभय शंकर, धर्मेंद्र, अरविंद सिंह, अमित सिंह, रविश सिंह, अर्पित श्रीवास्तव सहित कई लेखपाल शामिल रहे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *