फतेहपुर लेखपाल सुधीर कुमार ने की आत्महत्या:अमरोहा में लेखपाल संघ का प्रदर्शन, प्रशासनिक उत्पीड़न का आरोप

📅 Published: November 28, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

फतेहपुर के लेखपाल सुधीर कुमार की आत्महत्या के बाद प्रदेशभर के लेखपालों में गहरा रोष व्याप्त है। इसी क्रम में अमरोहा की सदर तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया। लेखपाल संघ ने मृतक को न्याय दिलाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों पर उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है और कई मांगें उठाई हैं। धरने के दौरान तहसील अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने आरोप लगाया कि फतेहपुर में एसडीएम और कानूनगो द्वारा सुधीर कुमार को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में चल रहे एसआईआर अभियान के तहत सुधीर कुमार पर अत्यधिक दबाव था। वहीं, तहसील सचिव दिवाकर ने जानकारी दी कि शादी के बाद भी अधिकारी लेखपाल के घर पहुंचकर परिवार के सामने उन्हें अपमानित करते रहे। इससे सुधीर कुमार मानसिक तनाव में थे, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। लेखपाल संघ की मुख्य मांगों में एसआईआर की समय सीमा बढ़ाना और मृतक के माता-पिता को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करना शामिल है। संघ के संरक्षक यशपाल सिंह यादव ने भी इस घटना को प्रशासनिक दबाव का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर सुधीर कुमार पर इतना दबाव बनाया गया कि उन्होंने आत्महत्या कर ली। संघ ने इस मामले में एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *