फर्रुखाबाद में चाइनीज मांझे से युवक घायल:गर्दन में मांझा फंसा, निजी अस्पताल में लगे कई टांके

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

फर्रुखाबाद में चाइनीज मांझे से एक युवक घायल हो गया। शाहाबाद, हरदोई निवासी उमेश शर्मा शुक्रवार शाम क़ादरी गेट नगरपालिका गेट के पास से गुजर रहे थे, तभी हवा में उड़ता मांझा उनकी गर्दन में लिपट गया।प्रतिबंधित धारदार मांझे से उमेश की गर्दन पर गहरा घाव हो गया। राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गर्दन में कई टांके लगाए। यह घटना चाइनीज मांझे की रोक के बावजूद फर्रुखाबाद में चाइनीज मांझे के खुलेआम इस्तेमाल को दर्शाती है। शहर में हर साल ऐसे हादसे होते हैं, लेकिन इसकी बिक्री और पतंगबाजों की लापरवाही पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। घायल उमेश के बहनोई दीपक शर्मा, जो अमेठी जदीद के निवासी हैं, ने थाना क़ादरीगेट में तहरीर दी है। उन्होंने चाइनीज मांझा बेचने वालों और उसका इस्तेमाल करने वाले पतंगबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *