फर्रुखाबाद में डंपर-बोलेरो में टक्कर, एक की मौत:बारात से लौटते समय हादसा, एक घायल

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना कुम्हरौर गांव से छिबरामऊ गई एक बारात से लौटते समय हुई, जिससे पूरे गांव में मातम छा गया। बीती रात, फर्रुखाबाद के मशेनी चौराहे के पास बीआरएस मैरिज लॉन के सामने यह हादसा हुआ। एक डंपर डिवाइडर तोड़कर सड़क की दूसरी तरफ आ गया और उसने एक बोलेरो गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। बोलेरो में सवार विजय (30), हरिओम (28), अंकित (22), अवधेश (40), चुन्नू (50), गोविंद (18), यदुवीर (50) और आकाश गुप्ता (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल कुम्हरौर और कांकर कठा गांव के निवासी हैं। सूचना मिलने पर पांचाल घाट चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल राम मनोहर लोहिया भेजा। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने आकाश पुत्र राजेश गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों में विजय, हरिओम, चुन्नू और अंकित को बरेली रेफर किया गया, जबकि गोविंद को सैफई हायर सेंटर भेजा गया। अवधेश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और यदुवीर के परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। मृतक आकाश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी शादी 1 फरवरी को होने वाली थी। गोद भराई की रस्म भी पूरी हो चुकी थी। आकाश की दो बहनें रुचि और रूबी हैं। मां सुनीता और अन्य पारिवारिक परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *