फर्रुखाबाद में बोलेरो-बाइक की टक्कर, 4 युवक घायल:बिना इंडिकेटर दिए अचानक मोड़ दी गाड़ी, तीन के पैर में फ्रैक्चर

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

फर्रुखाबाद में मुरहास कन्हैया के पास एक सड़क हादसे में चार युवक घायल हो गए। मोहम्मदाबाद की ओर जाते समय एक बोलेरो और अपाचे बाइक की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में तीन युवकों के पैर फ्रैक्चर हो गए। यह हादसा तब हुआ जब बोलेरो चालक ने अचानक बिना इंडिकेटर दिए गाड़ी मोड़ दी। तेज रफ्तार अपाचे बाइक सीधे बोलेरो में जा घुसी, जिससे बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद बोलेरो चालक अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घायलों की पहचान बजरिया क्षेत्र निवासी अमर राजपूत (पुत्र सुरवेंद्र राजपूत), विवेक श्रीवास्तव (पुत्र पप्पू श्रीवास्तव), अनुराग राठौर (पुत्र रामानंद) और सागर राठौर (पुत्र राम किशन राठौर) के रूप में हुई है। अमर, विवेक और अनुराग के पैर फ्रैक्चर हुए हैं, जबकि सागर को मामूली चोटें आई हैं। ये सभी युवक चाट-कैटर्स और तंदूर का काम करते हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को तत्काल डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। उनका इलाज अस्पताल में जारी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *