फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र में डबरी गांव के पास एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खड्ड में उतर गई। यह बस फर्रुखाबाद से हरदोई जा रही थी। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। हरदोई डिपो की यह बस फर्रुखाबाद से लगभग 60 यात्रियों को लेकर हरदोई के लिए रवाना हुई थी। डबरी चेक पोस्ट के निकट चालक बस को सड़क किनारे बैक कर रहा था, तभी वह अनियंत्रित होकर खड्ड में चली गई। बस के खड्ड में उतरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना के तुरंत बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बस बैक करते समय हुआ हादसा यात्रियों ने बताया रामगंगा पुल पर लम्बा जाम लगा था। जाम के चलते चालक बस को बैक करने लगा। इस दौरान ही बस खड्ड में उतर गई थी।सूचना मिलने पर राजेपुर थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की।
फर्रुखाबाद में रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खड्डे में घुसी:हरदोई जा रही बस में 60 यात्री सवार थे, बाल-बाल बचे
📅 Published: December 1, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
