फर्रुखाबाद SP ने परेड में ली सलामी:आरक्षियों को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए लगवाई दौड़, अनुशासन और नियमों की जानकारी दी

📅 Published: November 28, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

फर्रुखाबाद के पुलिस अधीक्षक ने फतेहगढ़ में पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली। इस परेड में पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी/कर्मचारी, यातायात शाखा के कर्मी, पुलिस लाइन में नियुक्त पुलिसकर्मी और रिक्रूट आरक्षी शामिल हुए। इन सभी को शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से दौड़ कराई गई। 3 तस्वीरें देखिए… पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवचयनित आरक्षियों की पीटी और परेड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें अनुशासन और नियमों के संबंध में जानकारी दी गई। परेड निरीक्षण के बाद, पुलिस अधीक्षक ने डायल-112 कार्यालय, मेस, परिवहन शाखा, बैरक और क्वार्टर गार्ड का भी दौरा किया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *