फिरोजाबाद में यातायात माह के अंतिम दिन बांटे हेलमेट:यातायात माह में 20653 चालान, सड़क सुरक्षा अभियान जारी

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

फिरोजाबाद के जैन मंदिर तिराहे पर रविवार शाम को यातायात माह के अंतिम दिन पुलिस टीम ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को रोककर हेलमेट वितरित किए गए और उन्हें सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित किया गया। सीओ तेजस त्रिपाठी ने बताया कि यातायात माह के दौरान कुल 20,653 चालान किए गए हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पीडब्ल्यूडी और परिवहन विभाग के सहयोग से जिले में ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने का कार्य तेजी से जारी है, जिसका उद्देश्य सड़क हादसों को कम करना है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का सबसे मजबूत उपाय है। उन्होंने वाहन चालकों से तेज रफ्तार से बचने, यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर सावधानी बरतने की अपील की। पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान की स्थानीय लोगों ने सराहना की। उन्होंने इसे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *