बड़ी बहन की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार:आरोपी ने कहा- शादी से मना करती थी, कई नंबरों पर बात करती थी; मन किया मार दिया

📅 Published: November 26, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

शाहजहांपुर पुलिस ने अपनी बड़ी बहन मैना की हत्या के आरोप में छोटे भाई शेर सिंह उर्फ शेरू को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बांके से बहन का गला काटकर हत्या की थी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया बांका भी बरामद कर लिया है। आरोपी ने आठ बार गर्दन पर वार किया था। घटना थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के इटौरा गौटिया गांव में मंगलवार को हुई थी। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद शेर सिंह फरार हो गया था। पुलिस ने पिता मदनपाल की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी शेर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन मैना बार-बार शादी करने से इनकार कर देती थी। पिता मदनपाल ने मैना की शादी कई जगह तय करने का प्रयास किया था, लेकिन वह हर बार मना कर देती थी। आरोपी ने यह भी बताया कि मैना कई नंबरों पर बात करती थी। जब परिवार ने उससे इन लोगों के बारे में पूछा तो उसने जानकारी नहीं दी। शेर सिंह के अनुसार, वे मैना से काफी परेशान थे। आरोपी ने बताया कि उसने मैना का मोबाइल अपने पास रख लिया था और खेत पर काम कर रहा था। मैना खेत पर आई और मोबाइल मांगने लगी। जब शेर सिंह ने मोबाइल देने से इनकार किया, तो दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। मैना ने यह भी कहा कि वह वहां शादी नहीं करेगी जहां वे चाहते हैं। इस बात पर शेर सिंह को गुस्सा आ गया। उसने पास पड़ा बांका उठाया और मैना की गर्दन पर कई बार वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। मृतका के आठ भाई और दो बहने हैं। उसकी एक बहन की शादी हो चुकी है। जबकि आठ भाई खेतीबाड़ी करते हैं। घटना को पिता ने देखा था, लेकिन पिता ने पहले पुलिस को गुमराह किया था, सीडीआर और भाई ने पूछताछ पुलिस को सच बताया तब पिता ने बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *