बदायूं में जिस टैंकर से उतरा उसी ने कुचला, VIDEO:बाजार करने गया था अधेड़, चालक मौके से फरार

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बदायूं में एक अधेड़ व्यक्ति की टैंकर से कुचलकर मौत हो गई। यह घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के बगरैन कस्बे में गौरी शंकर इंटर कॉलेज के पास हुई। मृतक कुछ ही देर पहले उसी टैंकर से उतरा था। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मृतक की पहचान बरेली जिले के आंवला कोतवाली के मनौना निवासी अब्दुल वाहिद पुत्र अब्दुल सईद के रूप में हुई है। वह डीजल के टैंकर में सवार होकर अपने गांव से बगरैन बाजार करने आए थे। बगरैन पहुंचने के बाद अब्दुल वाहिद टैंकर से नीचे उतरे और पैदल चलने लगे। जिस टैंकर में वे सवार होकर आए थे, उसी ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा कराया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अब्दुल वाहिद के परिवार को भी घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। हादसे को लेकर प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि डीजल के टैंकर से कुचलकर अधेड़ की मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि वाहन चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। परिवार वालों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *