बदायूं में युवक की ट्रेन से कटकर मौत:परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया, पत्नी के साथ ससुराल गया था

📅 Published: November 27, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बदायूं में बरेली-दिल्ली रेलमार्ग पर एक युवक का शव मिला है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि ससुरालियों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या की और फिर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, जिससे ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान उघैती थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी 23 वर्षीय कपिल पुत्र नरेश के रूप में हुई है। कपिल 23 नवंबर को अपनी पत्नी रचना और बहन प्रीति के साथ बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने गया था। 24 नवंबर को शादी समारोह के बाद, कपिल अपनी पत्नी और बहन के साथ बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र के खुर्द गांव स्थित अपनी ससुराल गया था। वहां वह साले के बेटे के नामकरण संस्कार में शामिल हुआ। परिजनों के अनुसार, शराब पीने के बाद कपिल का ससुरालियों से विवाद हो गया। आरोप है कि ससुराल वालों ने कपिल को लाठी-डंडों से पीटा, जिसमें उसकी बहन प्रीति भी गंभीर रूप से घायल हो गई। मारपीट के बाद, ससुराल वाले कपिल को फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के आसफपुर के पास रेलवे ट्रैक पर छोड़कर चले गए। बाद में, एक ट्रेन की चपेट में आने से कपिल की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण ट्रेन से कटना बताया गया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *