बरेली में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत:फतेहगंज पूर्वी में ट्रैक्टर-ट्रॉली की हुई टक्कर, कार चालक गंभीर रूप से घायल

📅 Published: December 1, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में रविवार रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। यह दुर्घटना रात करीब 10 बजे हुई, जब एक कार कथित तौर पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। ग्राम उचसिया स्थित एक मेडिकल कॉलेज में कार्यरत संजीव कुमार और उनके साथी विक्रम अपनी निजी कार से बरेली से फतेहगंज पूर्वी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अपनी लेन से दूसरी लेन में जा पहुंची और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम दुर्घटना में कार चला रहे विक्रम सिंह (पुत्र कुंवर सेन, निवासी ग्राम नगीपुर खौला, तहसील बीसलपुर, जिला पीलीभीत) को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, कार में सवार संजीव कुमार (पुत्र रामलाल, निवासी सेहरा पुख्ता, थाना दातागंज, जिला बदायूं) ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। फतेहगंज पूर्वी पुलिस मौके पर पहुंची हादसे के बाद हाईवे पर भीषण जाम लग गया। सूचना मिलने पर फतेहगंज पूर्वी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से घायलों को निकालकर एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया और कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को भी घटना की सूचना दी। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव राहगीरों और क्षेत्रवासियों ने बताया कि रात के समय गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और ओवरलोड ट्रक अक्सर बिना रिफ्लेक्टर लगाए कोहरे में तेज रफ्तार से चलते हैं, जिससे ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि मृतक युवक का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। दूसरे घायल युवक का बरेली के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *