बरेली शहर में नो एंट्री में घुसे एक ट्रक ने स्कूटी सवार दंपत्ति को कुचल दिया। स्टेडियम रोड पर हुए इस सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दवा दिलाने जा रहे थे दंपत्ति बारादरी थाना क्षेत्र के मॉडल टाउन पुलिस चौकी के पास स्टेडियम रोड पर करीब एक बजे 65 वर्षीय रिटायर्ड बैंक मैनेजर मुकेश अग्रवाल अपनी 62 वर्षीय पत्नी सुनीता अग्रवाल को स्कूटी पर लेकर दवा दिलाने जा रहे थे। तभी स्टेडियम रोड पर एके आई हॉस्पिटल के पास नो एंट्री में एक ट्रक घुस आया और उसने स्कूटी को कुचल दिया। महिला की मौके पर मौत, पति घायल स्कूटी के साथ गिरने पर सुनीता अग्रवाल ट्रक के पहिये के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके पति मुकेश अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत पास के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक पकड़ा, कार्रवाई जारी हंगामे के बीच पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, घायल मुकेश अग्रवाल आशापुरम कॉलोनी के रहने वाले हैं, जो घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित है। सीओ पंकज श्रीवास्तव का वर्जन सीओ पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रक नो एंट्री में कैसे घुसा, इसका पता लगाया जा रहा है। ट्रक चालक की तलाश के लिए टीम लगा दी गई है। मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बरेली में स्टेडियम रोड पर नो एंट्री में घुसा ट्रक:स्कूटी सवार दंपत्ति को कुचला, महिला की मौत, पति घायल
📅 Published: December 3, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
