बरेली में एक BLO की दर्दनाक मौत हो गई। SIR (Special Intensive Revision) के अधिक प्रेशर की वजह से स्कूल में आज सुबह करीब साढ़े 10 बजे वो अचानक गिर पड़े। लोग उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही BLO की मौत की जानकारी होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर डीएम अविनाश सिंह, एडीएम सदर प्रमोद कुमार समेत कई अधिकारी पहुंचे। बरेली के भोजीपुरा ब्लॉक के परधौली गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात 47 साल के टीचर सर्वेश कुमार गंगवार पर इन दिनों SIR का काफी प्रेशर था। उन्हें BLO बनाया गया था। आज सुबह ड्यूटी के दौरान ही उनकी मौत हो गई। जिससे उनके परिवार में हड़कंप मच गया। SIR का बहुत ज्यादा प्रेसर, अधिकारी लगातार टॉर्चर कर रहे BLO के बड़े भाई योगेश गंगवार भी टीचर है और उन्हें सुपर वाइजर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इन दिनों SIR का बहुत ज्यादा प्रेसर है। अधिकारी लगातार टॉर्चर कर रहे है। रात के 11-12 बजे तक काम करना पड़ रहा है। उसके बावजूद अधिकारी फटकार लगाते है। काम का ज्यादा बोझ होने की वजह से मेरे भाई की जान चली गई। BLO सर्वेश कुमार की मौत से उनके दो मासूम बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया। सर्वेश की पत्नी प्रभा की दो महीने पहले कैंसर से मौत हो गई थी। उनके दो जुड़वा बच्चे अहाना, अयांश जिनके उम्र 5 साल है। सर्वेश बरेली के कर्मचारी नगर के रहने वाले है। 2015 में उनकी शिक्षक के पद पर जॉब लगी थी। उनके भाई ने बताया कि कभी भी काम का बोझ इतना ज्यादा नहीं रहा जितना इस बार है। वही SDM सदर प्रमोद कुमार का कहना है कि BLO सर्वेश कुमार की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई है। उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वही जब उनसे पूछा गया कि BLO पर काम का ज्यादा प्रेशर है तो उन्होंने कहा ऐसा नहीं है।
बरेली में BLO की ड्यूटी के दौरान मौत से हड़कंप:SIR का अधिक प्रेशर होने की वजह से गई जान, अधिकारी लगातार कर रहे टॉर्चर
📅 Published: November 26, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
