बलिया कोर्ट परिसर में युवक ने खुद को ब्लेड मारा:गर्दन काटने का प्रयास, पत्नी से विवाद के चलते पहुंचा था, गंभीर हालत में भर्ती

📅 Published: November 26, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बलिया न्यायालय परिसर में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने ब्लेड से अपनी गर्दन पर वार कर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। युवक को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां ट्रॉमा सेंटर में उसका उपचार चल रहा है। यह घटना चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी राजेश राम (35) पुत्र शिव मंगल राम के साथ हुई। राजेश अपनी पत्नी से चल रहे विवाद के मामले में जनपद न्यायालय आया था। राजेश की मां मुनरी देवी ने बताया कि राजेश कुछ दिन पहले ही एक शादी में शामिल होने सूरत से घर आया था। राजेश अपनी पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था, लेकिन पत्नी उसके साथ रहने को तैयार नहीं थी। इसी विवाद को लेकर वे लोग कोर्ट पहुंचे थे, जहां राजेश और उसकी मां ने पत्नी को घर चलने के लिए मनाया। राजेश की पत्नी ने उनके साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद राजेश ने आवेश में आकर अपनी गर्दन पर ब्लेड से वार कर लिया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *