बलिया में ट्रेलर-ट्रैक्टर में टक्कर, दो की मौत:तीन घायल, अनियंत्रित ट्रेलर पेड़ से टकराया

📅 Published: November 28, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बलिया में एनएच 31 पर शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना नरहीं थाना क्षेत्र के बसंतपुर में हुई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को तत्काल नरहीं के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। टक्कर के बाद अनियंत्रित ट्रेलर एक पेड़ से जा टकराया। मृतकों की पहचान गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी विशाल राम (टेंट मजदूर) और सरवनपुर गांव निवासी 65 वर्षीय शिवनारायण के रूप में हुई है। शिवनारायण ट्रेलर के नीचे आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी, जिसे जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। घायलों में बसंतपुर निवासी 24 वर्षीय मनोज गुप्ता (पुत्र रमेश), बेल्सीपाह गांव निवासी 26 वर्षीय हीरामन यादव और बड़का खेत पलिया खास निवासी 10 वर्षीय आदित्य यादव (पुत्र भरदूल) शामिल हैं। यह हादसा शुक्रवार शाम करीब 6 बजे हुआ। बसंतपुर गांव निवासी नंद जी यादव के बेटे का 30 नवंबर को तिलक समारोह था, जिसकी तैयारियों के लिए गाजीपुर से टेंट हाउस का सामान ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर लाया जा रहा था। भरौली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *