बलिया में दूल्हा-दुल्हन का स्टेज टूटा, VIDEO:बीजेपी जिलाध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि नीचे गिरे, अशीर्वाद देते समय हादसा

📅 Published: November 27, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बलिया के रामलीला मैदान में एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मंच टूट गया। इस घटना में वर-वधू के साथ बांसडीह विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह और बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा समेत कई लोग नीचे गिर गए। यह घटना बुधवार को हुई। यह कार्यक्रम समाजसेवी अभिषेक सिंह दीपू के भाई के विवाह का रिसेप्शन था। कार्यक्रम में वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए लोग मंच पर आ-जा रहे थे।आशीर्वाद देने के लिए मंच पर पहुंचे बांसडीह विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा और अन्य लोगों के साथ वर-वधू भी मौजूद थे। अचानक मंच पर अधिक भार होने के कारण वह टूट गया।मंच टूटने से सभी लोग नीचे गिर गए। हालांकि, गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं और सभी को हल्की चोटें ही लगीं। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *