बलिया में बेकाबू कार दुकान में घुसी:युवक की मौके पर ही मौत, दोस्त घायल, रात ढाई बजे हुआ हादसा

📅 Published: December 1, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बलिया में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार बेकाबू कार टाइल्स की दुकान में जा घुसी। यह हादसा रामपुर हनुमान मंदिर से बहादुरपुर रोड पर हुआ। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार दो लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 29 वर्षीय रवि दीक्षित के रूप में हुई है, जो जय प्रकाश दीक्षित के पुत्र और बहादुरपुर के निवासी थे। रवि दीक्षित अपने तीन भाइयों में मंझले थे। यह घटना रविवार की मध्य रात्रि के बाद करीब 2:30 बजे हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रवि दीक्षित ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। कार में सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *