बलिया में मंत्री संजय निषाद की फिसली जुबान:बलिया के लोगों को कहा अंग्रेजों का दलाल, गलती सुधारकर बोले- यहां के लोग क्रांतिकारी

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने बलिया के बांसडीह में एक कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान विवादित बयान दिया। उन्होंने बलिया के लोगों को ‘अंग्रेजों का दलाल’ कहा।हालांकि, उन्होंने तुरंत अपनी बात पलटते हुए बलिया के लोगों को ‘क्रांतिकारी’ बताया। डॉ. निषाद बांसडीह में निषाद पार्टी के कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां वे कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा, “क्योंकि यह बलिया है और यहां के लोग अंग्रेजों के दलाल बहुत थे। और दलाली का सिस्टम अभी भी चल रहा है। इसीलिए बलिया अभी बर्बाद है।” इसके बाद उन्होंने अपनी बात को सुधारते हुए कहा, “नहीं तो बलिया बागी बलिया था। अंग्रेजों को मारकर भगाया था। देश को आजाद कराया था। इसलिए मैं दो घंटे यहां रहूंगा। आप लोग दो घंटे ठीक से सुन लो, नहीं तो ये ठेकेदार लोग सत्यानाश कर देंगे।”

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *