बहराइच में महिला की गोली मारकर हत्या:36 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, अवैध पिस्टल बरामद

📅 Published: November 28, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र के डिहवा गांव में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई अवैध पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। बुधवार शाम करीब सात बजे हुई थी। हनीफ की पत्नी गुड़िया (30) अपने घर के सामने अलाव ताप रही थी, तभी एक युवक ने उसे कनपटी पर गोली मार दी। गोली लगने से गुड़िया की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मृतका के पति हनीफ ने पुलिस को दी गई तहरीर में पड़ोस में रहने वाले वकील नामक युवक पर हत्या का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर कैसरगंज पुलिस ने वकील के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा को आरोपी के हाजीपुर कुरसंडा मार्ग पर होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक पंकज सिंह, आरक्षी अंजनी तिवारी, मानवेंद्र यादव, मनोज कुमार यादव और संदीप पटेल की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त देशी पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। मृतका के पति ने पुलिस को बताया था कि आरोपी अक्सर गुड़िया से पैसों की मांग करता था और पैसे न देने पर उसने उसकी हत्या कर दी। थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने यह अवैध पिस्टल मुंगेर से खरीदी थी। घटना के दिन जब मृतका दो अन्य महिलाओं के साथ घर के बाहर बैठी थी, तब आरोपी पिस्टल लेकर पहुंचा और पहले जमीन पर एक फायर किया। दूसरा फायर करते समय गोली महिला की कनपटी पर जा लगी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *