बहराइच में 6 फूस के मकान जले:लाखों का नुकसान, अज्ञात कारणों से लगी आग

📅 Published: December 3, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बहराइच जिले के मोतीपुर इलाके में बुधवार को अज्ञात कारणों से आग लगने से छह फूस के मकान जलकर खाक हो गए। एक ग्रामीण के घर से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते पड़ोस के पांच अन्य मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। यह घटना खैरीसमैशा गांव में बुधवार शाम करीब चार बजे हुई। आग की चपेट में राम नरेश, खेलावन और पलटू समेत छह ग्रामीणों के मकान आए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, इस अग्निकांड में करीब दो लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। घटना की सूचना स्थानीय तहसील प्रशासन को दी गई है। उप जिलाधिकारी ने बताया कि नुकसान का आकलन करने के लिए एक टीम मौके पर भेजी जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *