बांग्लादेशी गौतस्करों ने BSF जवान का अपहरण किया:घनी धुंध का फायदा उठाकर ले गए; जवान बेद प्रकाश सुरक्षित, BGB को सौंपा

📅 Published: December 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

भारत-बांग्लादेश सीमा पर शनिवार तड़के कुछ बांग्लादेशी गौतस्करों ने एक BSF जवान का अपहरण कर लिया। गौतस्कर घनी धुंध का फायदा उठाकर जवान को साथ ले गए। हालांकि बाद में बदमाशों ने जवान को बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड (BGB) के हवाले कर दिया। दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद जवान को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घटना पश्चिम बंगाल के कोचबिहार जिले के मेखलीगंज इलाके में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शनिवार सुबह करीब 4:45 बजे हुई। BSF सूत्रों के मुताबिक, जवान का नाम बेद प्रकाश है। वह BSF की 174वीं बटालियन में तैनात हैं और अर्जुन कैंप से जुड़े हैं। गौतस्करों को खदेड़ने गए निकले थे BSF जवान ड्यूटी के दौरान जवानों ने देखा कि सीमा के एक खाली हिस्से से मवेशियों का एक झुंड भारतीय क्षेत्र में घुस आया। तस्करों को खदेड़ने के दौरान बेद प्रकाश बाकी जवानों से कुछ आगे निकल गए। इसी दौरान घनी धुंध के कारण वह अपने दल से अलग हो गए। मौके का फायदा उठाकर बांग्लादेशी बदमाशों ने उन्हें मवेशियों के साथ बांग्लादेश ले जाकर अपहरण कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही BSF सेक्टर कमांडर ने BGB से संपर्क किया। बांग्लादेश की ओर से BSF को बताया गया कि भारतीय जवान सुरक्षित हैं और फिलहाल बीओपी आंगारपोटा में मौजूद हैं। BSF अधिकारियों के अनुसार, जवान को सुरक्षित भारत वापस लाने के लिए फ्लैग मीटिंग और कूटनीतिक स्तर पर बातचीत चल रही है। बांग्लादेशी मीडिया बोली- BSF जवान ने गलती से बॉर्डर क्रॉस किया BSF जवान के अपहरण को बांग्लादेशी मीडिया में अलग रंग दिया जा रहा है। BD न्यूज 24 के मुताबिक BSF जवान गलती से बांग्लादेश की सीमा में घुस गया। इसके बाद बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड (BGB) ने उसे हिरासत में ले लिया। रिपोर्ट के मुताबिक जवान बांग्लादेश की सीमा में करीब 50 से 100 मीटर अंदर चला गया था, जहां नियमित गश्त कर रही BGB टीम ने उसे रोक लिया। ——————————– बांग्लादेश से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… हादी हत्या मामला- बांग्लादेश सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:छात्र नेता बोले- हत्यारों को गिरफ्तार करो, अनिश्चितकालीन धरने की धमकी; होम एडवाइजर से इस्तीफा मांगा भारत और शेख हसीना के विरोधी बांग्लादेशी नेता उस्मान हादी की हत्या के मामले में न्याय की मांग तेज हो गई है। इंकलाब मंच ने बांग्लादेश सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *