बांदा में वृद्ध दंपति पर हमला:बेटे ने पुलिस से शिकात की, 8 आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

📅 Published: November 25, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

उत्तर प्रदेश के बांदा में दबंगों ने एक वृद्ध दंपति पर बेरहमी से हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का एक खून से लथपथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना बांदा जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र में हुई। बबेरू तहसील के पीछे रहने वाले इस दंपती पर देर रात कुछ दबंगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर हमला कर दिया था। पीड़ित दंपति के पुत्र आदर्श कुमार ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का रुख किया है। आदर्श कुमार का कहना है कि यह घटना 14 अक्टूबर को हुई थी, जिसमें चार ज्ञात और चार अज्ञात लोग शामिल थे, लेकिन अब तक केवल दो आरोपियों को ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सौरभ सिंह ने बताया कि कूड़ा डालने के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। इस मामले में वृद्ध दंपती पर हमला करने वाले दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हालांकि, आदर्श कुमार का दावा है कि घटना में आठ लोग शामिल थे, जिन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल से मुलाकात की। पुलिस अधीक्षक बंसल ने पीड़ित को पूरा भरोसा दिलाया है और निर्देश दिए हैं कि कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *