बांदा जनपद में भारतीय खाद्य निगम (FCI) मंडल कार्यालय में नियमों का उल्लंघन कर बिना टैक्सी परमिट वाली गाड़ी का उपयोग किया जा रहा है। आरोप है कि इस वाहन के नाम पर भारी-भरकम धनराशि निकाली जा रही है, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। जानकारी के अनुसार, विभाग में अधिकारी के आवाजाही के लिए पहले टेंडर प्रक्रिया के तहत टैक्सी परमिट वाली गाड़ियां लगाई जाती थी। हालांकि, इस बार टैक्सी परमिट गाड़ी लगाने का टेंडर तो हुआ, लेकिन उसके स्थान पर एक निजी वाहन MP21ZG7348 (स्विफ्ट डिजायर) को बिना टैक्सी नंबर के उपयोग में लाया जा रहा है। इसके नाम पर नियम विरुद्ध तरीके से धनराशि निकाली जा रही है। बताया जा रहा है कि यह निजी वाहन मंडल प्रबंधक अरविंद कुमार पाठक की सहमति से लगाया गया है। इस प्रक्रिया से एक ओर जहां सरकारी धन का कथित तौर पर बंदरबांट हो रहा है, वहीं दूसरी ओर यातायात नियमों का भी उल्लंघन किया जा रहा है। इस मामले में जब अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने आरोपों का खंडन किया। अधिकारी ने बताया कि ऐसा कोई मामला नहीं है और विभाग में टैक्सी परमिट वाली गाड़ी ही लगाई गई है।
बांदा में FCI कार्यालय में बिना परमिट वाहन:अधिकारी के लिए निजी कार का उपयोग, नियमों का उल्लंघन
📅 Published: December 2, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
