बागपत पुलिस ने चोर गिरोह का सदस्य दबोचा:25 लाख रुपये के 57 चोरी के मोबाइल बरामद किए, दो साथी चकमा देकर फरार

📅 Published: November 28, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बागपत पुलिस ने चोर गिरोह के एक सक्रिय सदस्य आस मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। वह गाजियाबाद के लोनी स्थित निशांत कॉलोनी का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से 24.50 लाख रुपए मूल्य के 57 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आस मोहम्मद के दो साथी, काला (निवासी अमन गार्डन) और तालिब (निवासी नसबंदी कॉलोनी, लोनी), मौके से जंगल में भागने में सफल रहे। यह कार्रवाई निवाड़ा चौकी पर नियमित चेकिंग के दौरान हुई। पुलिसकर्मियों ने एक बाइक पर सवार तीन युवकों को रोका और पूछताछ शुरू की। इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे दो युवक भाग निकले। पुलिस ने आस मोहम्मद को पकड़ लिया और उसके बैग की तलाशी ली, जिसमें से 57 मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि ये मोबाइल दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद और नोएडा के विभिन्न इलाकों से झपटमारी और चोरी करके जमा किए गए थे। आस मोहम्मद ने यह भी खुलासा किया कि वह दिल्ली और आसपास के इलाकों में बाइक से मोबाइल झपटने वाले गिरोह का सरगना है। वह झपटमारों से सस्ते दामों पर मोबाइल खरीदता था और फिर उन्हें रटौल निवासी नईम को बेच देता था। गिरफ्तारी के समय, भी तीनों आरोपी मोबाइल बेचने के इरादे से रटौल जा रहे थे। शहर कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि चोर गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर बड़ी संख्या में मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि फरार हुए अन्य साथियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *