बागपत में किसानों का टोल पर धरना रद्द:भाकियू पदाधिकारी से अभद्रता पर माफी मांगी

📅 Published: December 1, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के मवी कला टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के एक पदाधिकारी के साथ टोल कर्मचारियों द्वारा कथित अभद्रता का मामला सामने आया। इस घटना के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया। आक्रोशित भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया। इसकी सूचना मिलते ही टोल मैनेजर ने भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर और एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा से संपर्क किया। मैनेजर ने कर्मचारियों की गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी घटना न होने का आश्वासन दिया। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन ने अपना प्रस्तावित धरना प्रदर्शन रद्द कर दिया। दिल्ली-एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा ने बताया कि उनके एक पदाधिकारी के साथ टोल कर्मचारियों ने अभद्रता की थी, जबकि उन्हें अपनी पहचान भी बताई गई थी। धामा ने टोल कर्मचारियों के इस रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि टोल मैनेजर ने आकर कर्मचारियों की गलती स्वीकार की और आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी भी किसान या व्यक्ति के साथ ऐसा दुर्व्यवहार नहीं होगा। भाकियू नेताओं ने यह आश्वासन स्वीकार करते हुए धरना रद्द कर दिया, लेकिन चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी के साथ अभद्रता होती है, तो यूनियन फिर से धरना प्रदर्शन करेगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी टोल प्रबंधन की होगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *