रायबरेली। ऊंचाहार में बीती रात करीब साढ़े 12 बजे सलोन मार्ग स्थित एक स्क्रैप गोदाम अचानक आग की चपेट में आ गया। जानकारी के अनुसार, पास से गुजर रही बारात में आतिशबाजी के दौरान उठी चिंगारी गोदाम में रखे स्क्रैप पर गिर गई। इससे आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरा गोदाम जला। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गोदाम में रखा सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने किया काबू ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के एनटीपीसी गेट नंबर 2 के निकट स्थित गोदाम में लगी आग की सूचना मिलने पर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि पीड़ित पक्ष के प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले में कार्रवाई की जा रही है।
बारात की आतिशबाजी से स्क्रैप गोदाम में भीषण आग:लाखों का सामान जलकर राख, ऊंचाहार में बड़ा हादसा
📅 Published: November 30, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
