बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र स्थित भटोरा गांव में एक शादी समारोह के दौरान आतिशबाजी की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यह घटना तब हुई जब श्रावस्ती जनपद के गिलौला इलाके से आई बारात रात में जनवासे से वधू पक्ष के घर जा रही थी। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की जा रही थी। तभी एक आतिशबाजी का गोला बारात में शामिल गिलौला थाना क्षेत्र के रामपुर पेड़ा गांव निवासी 20 वर्षीय युवक फिरोज के पास गिरकर फट गया। गोले के फटने से फिरोज का हाथ और शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह झुलस गए। बारात में मौजूद लोग उसे तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार, युवक की हालत अब स्थिर है। घायल युवक फिरोज ने बताया कि आतिशबाजी का एक गोला अचानक उसके पास आकर फट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
बारात में आतिशबाजी से युवक घायल:हाथ व शरीर झुलसा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
📅 Published: November 26, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
