बाराबंकी में ओवरब्रिज से नीचे गिरा ट्रक:बैरिकेडिंग तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर गिरा, मौक पर पुलिस पहुंची

📅 Published: November 26, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। रामनगर-फतेहपुर मार्ग पर बने बुढ़वल रेलवे ओवरब्रिज से एक तेज रफ्तार ट्रक बैरिकेडिंग तोड़कर नीचे गिर गया। घटना ओवरब्रिज पर हुई, जहां ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। हालांकि, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। स्थिति को नियंत्रित करने और जांच शुरू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। चूंकि ट्रक रेलवे ट्रैक के ऊपर गिरा था, इसलिए कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। हालांकि, रेलवे ट्रैक पूरी तरह सुरक्षित रहा और ट्रेनों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा। एडिशनल एसपी विकास त्रिपाठी ने पुष्टि की है कि रेलवे ट्रैक सुरक्षित है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *