बाराबंकी में ट्रक-बाइक टक्कर में एक की मौत:एक घायल, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

📅 Published: November 25, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बाराबंकी जनपद के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह दुर्घटना दहिला चौराहे के पास ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर के कारण हुई। थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्या ने बताया कि मृतक की पहचान रमेश रावत पुत्र मुनेश्वर के रूप में हुई है, जिनकी मौके पर ही ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। इस हादसे में राहुल वर्मा पुत्र दिनेश वर्मा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों सरैयाडीह, थाना लोनी कटरा के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, रमेश रावत और राहुल वर्मा दहिला डेरी के सामने बन रहे एक मैरिज हॉल बिल्डिंग में काम करके अपने घर वापस जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने घायल राहुल वर्मा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया है। मृतक रमेश रावत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *