बाराबंकी में ट्रैक्टर-बाइक टक्कर, एक युवक की मौत:दूसरा घायल अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच जारी

📅 Published: November 27, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बाराबंकी के घुघंटेर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यह घटना मोहनपुर मजरे हाजीपुर निवासी निर्भय सिंह (पुत्र अशोक) और धौरहरा निवासी त्रिवेणी (पुत्र छेदू) के साथ हुई। दोनों युवक मोटरसाइकिल से घुघंटेर-जमुआ मार्ग पर जा रहे थे। पचासा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल निर्भय सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। दूसरे घायल युवक त्रिवेणी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव ने बताया कि मृतक की आधिकारिक जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *