बाराबंकी में पटाखे का बारूद निकालते समय धमाका:12 साल के बच्चे का चेहरा झुलसा, एंबुलेंस में हुआ प्राथमिक इलाज

📅 Published: December 1, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बाराबंकी में थाना सतरिख क्षेत्र के ग्राम तिंदवानी निवासी 12 वर्षीय सुमित, पुत्र श्रीराम, सोमवार दोपहर एक गंभीर हादसे का शिकार हो गया। वह अपने घर के पास दगे हुए गोला पटाखे से बारूद निकालकर दोबारा पटाखा बनाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान लगभग दोपहर 2 बजे बारूद में अचानक आग लग गई और तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि बारूद के कण सुमित के चेहरे पर तेजी से जा लगे, जिससे उसके चेहरे पर कई जगह गहरी चोटें आईं। हादसे के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही 108 सेवा की जाटा बरौली स्थित एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची। पायलट सत्यम और ईएमटी नित्यानंद वर्मा ने तुरंत सुमित को एंबुलेंस में शिफ्ट किया और मौके पर ही प्राथमिक उपचार प्रदान किया। इसके बाद बच्चे को सीएचसी जाटा बरौली में भर्ती कराया गया। चोट अधिक होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, सुमित की हालत अब स्थिर और सामान्य है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। इस हादसे के बाद ग्राम तिंदवानी में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने बच्चों द्वारा पटाखों के अवशेष से खिलवाड़ न करने की अपील की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *