बाराबंकी में 2 वर्षीय बच्ची की मौत:तालाब में डूबने से गई जान, माता-पिता विकलांग

📅 Published: November 27, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के जफरपुर गांव में बुधवार को एक दुखद घटना सामने आई। यहां श्याम गौतम की दो वर्षीय बेटी साक्षी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साक्षी खेलते-खेलते घर के बाहर स्थित तालाब के पास पहुंच गई थी। खेलते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गई। काफी देर तक बच्ची के आसपास न दिखने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। घर के सामने स्थित तालाब में आशंका होने पर परिवार के सदस्यों ने वहां खोजबीन की। काफी मशक्कत के बाद मासूम साक्षी को तालाब से बाहर निकाला गया। बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर ले जाया गया। हालांकि, इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना परिवार के लिए एक बड़ा सदमा है। बच्ची के माता-पिता, श्याम गौतम और उनकी पत्नी रिंकी, दोनों ही विकलांग हैं। श्याम गौतम मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके दो बच्चे थे—चार वर्षीय बेटा सक्षम और दो वर्षीय बेटी साक्षी। साक्षी की मौत से परिवार गहरे दुख में है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *