बाराबंकी CDO ने किया SIR कार्य का निरीक्षण:लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी, जनता से सहयोग की अपील

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बाराबंकी में मुख्य विकास अधिकारी श्री अन्ना सुदन ने मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने बनीकोडर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सनौली में बूथ संख्या 349 और 347 सहित कई बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कस्तूरबा बालिका विद्यालय, सनौली का भी दौरा किया। निरीक्षण के दौरान, बूथ संख्या 347 पर बीएलओ और पंचायत सहायक द्वारा 100% डिजिटाइजेशन कार्य पूरा पाया गया। वहीं, बूथ संख्या 349 पर बीएलओ और ग्राम रोजगार सेवक द्वारा 95% डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण कर लिया गया था। दोनों बूथों पर मैपिंग का कार्य जारी है। मुख्य विकास अधिकारी ने इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बूथों पर भरे हुए आवेदन फॉर्मों का अवलोकन किया और बीएलओ ऐप पर उनकी फीडिंग की स्थिति के बारे में जानकारी ली। श्री सुदन ने सभी कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसआईआर कार्य को महत्वपूर्ण बताते हुए मतदाताओं से भी बीएलओ का सहयोग करने और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान, मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी कहा कि जनपद स्तर पर अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा। बीएलओ ने उन्हें बताया कि अब ऐप ठीक से काम कर रहा है, जिससे फॉर्म की ऑनलाइन फीडिंग में तेजी आई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *