बिजनौर में किसानों के लिए 11 प्रचार वाहन रवाना:फार्मर रजिस्ट्री, पराली प्रबंधन व कृषि योजनाओं को करेंगे जागरूक

📅 Published: November 28, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बिजनौर में जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप चौधरी और जिलाधिकारी जसजीत कौर ने 11 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन एग्रीस्टैक योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री को गति देने, पराली प्रबंधन, सोलर पंप स्थापना और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए उपयोग किए जाएंगे। इन्हें कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया गया। ये सभी प्रचार वाहन जिले के सभी विकास खंडों की न्याय पंचायतों, ग्राम पंचायतों और राजस्व ग्रामों तक पहुंचेंगे। इनका उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों में किसानों को कृषि संबंधी नवीनतम जानकारी और सरकारी योजनाओं से अवगत कराना है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप चौधरी ने फार्मर रजिस्ट्री के लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी किसानों से अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की, ताकि वे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकतम लाभ उठा सकें। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप फार्मर रजिस्ट्री का प्रचार-प्रसार जनपद के दूर-दराज के गांवों तक किया जाएगा। उन्होंने किसानों को जागरूक करने पर जोर दिया ताकि वे अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराकर विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। इस कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक डॉ. घनश्याम वर्मा, जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया, जिला पंचायत सदस्य संजीव मलिक और कृषि विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *