बिजनौर में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:एक रात पहले से लापता था, सुबह खेतों पर जा रहे ग्रामीणों ने देखा

📅 Published: November 27, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बिजनौर के शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव स्वाहेड़ी बुजुर्ग में गुरुवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। युवक बुधवार शाम से लापता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान दीक्षित के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दीक्षित बुधवार शाम करीब छह बजे घर से निकला था, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। रातभर परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश करते रहे। गुरुवार सुबह खेतों की ओर जा रहे कुछ ग्रामीणों ने एनएच किनारे पीतम के ट्यूबवेल के पास एक पेड़ पर शव लटका देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शहर कोतवाली की पैदा चौकी पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *