बिजनौर में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत:मस्जिद के पास अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर, 2 दिन बाद तोड़ा दम

📅 Published: November 26, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बिजनौर के अफजलगढ़ नगर के मोहल्ला जैनुल आबेदीन निवासी मोहम्मद शोएब (25) की दो दिन पहले हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। वह शरीफ अहमद का पुत्र था। इस घटना से परिजनों में मातम छा गया है। जानकारी के अनुसार, शोएब अपने किसी काम से बस स्टैंड गया था। अली मस्जिद के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल शोएब को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। इसके बाद शोएब को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शोएब की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *