बिजली बिल वसूली के दौरान कर्मचारी पर हमला:काम में बाधा डाली और गाली-गलौच किया, एक आरोपी गिरफ्तार

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना क्षेत्र में बिजली बिल वसूली के दौरान एक कर्मचारी पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आदर्श गौतम उर्फ शानू गौतम को पीपल का पेड़ पूरे तोरई मोड़ के पास से पकड़ा गया है। यह घटना 31 अगस्त 2025 को ग्राम पूरे तोरई में 33/11 केवी विद्युत बिल वसूली के दौरान हुई थी। आरोप है कि नवल किशोर उर्फ सुनील और शानू गौतम ने वसूली कार्य में बाधा डाली और गाली-गलौज की। थोड़ी दूरी पर, दो अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर आरोपियों ने निविदा कर्मचारी पर लोहे की रॉड और सरिया से हमला किया। इस हमले में कर्मचारी का बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया और सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी आदर्श गौतम ने बताया कि 31 अगस्त 2025 को बिजली कर्मचारी उनके घर बकाया राशि वसूलने गए थे और भुगतान न करने पर कनेक्शन काटने की धमकी दी थी। इसी धमकी के संबंध में वह अपने भाई के साथ बिजली घर कटरा गुलाब सिंह जा रहे थे। आरोपी के अनुसार, रास्ते में ही उन्हें बिजली कर्मचारी मिल गए। बिजली काटने की धमकी को लेकर उनसे विवाद हो गया, जिसमें धक्का-मुक्की हुई और एक कर्मचारी गिर पड़ा। आरोपी ने दावा किया कि उन्होंने या उनके भाई ने जानबूझकर किसी को नहीं पीटा था। आदर्श गौतम ने बताया कि बाद में जेई ने उनके और उनके परिवार के नवल किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसी डर से वह पुलिस से छिपकर रह रहा था और आज पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *