बिल्ली को बचाने लिए 5 दिन जूझती रही युवती:चंडीगढ़ निगम कर्मियों ने किया रेस्क्यू, इलाज के बाद एरिया में ही छोड़ा जाएगा

📅 Published: December 26, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ शहर के सेक्टर 40D एरिया में बिल्ली का बच्चा 5 दिन तक सर्दी के बीच छत के छज्जे में फंसा रहा। इस बेजुबान की चीख पुकार के बाद आवाज निकली तक बंद हो गई थी। यहां की महिला मानसी ने उसे बचाने के लिए 5 दिन तक मेहनत की। उसने नगर निगम से लेकर मंकी केचर्स की मिन्नतें कीं मगर किसी ने सुनवाई नहीं की। आज दोपहर के समय नगर निगम के मुलाजिम सेक्टर 40D पहुंचे और एक घंटे की मेहनत के बाद उसे रेस्क्यू कर लिया गया है और अब उसे मनीमाजरा के डॉग शेल्टर होम से इलाज के बाद इसी एरिया में छोड़ दिया जाएगा। मानसी बोलीं- कई बार फोन किए, दूसरे अधिकारियों के दिए नंबर मानसी बताती हैं कि यह बिल्ली का बच्चा पिछले 5 दिन से इसी छज्जे पर था, हम जो भी वहां पर फेंक देते थे वह खा लेता था। रात के समय सर्दी में रोने के कारण आस पास के लोग परेशान थे। उसके रो-रोकर उसका गला तक बैठ चुका था औैर अब रो भी नहीं पा रहा था। मैने 3 दिन तक उसे बचाने के लिए नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर पर फोन किए तो वह आगे नंबर दे रहे थे। हमें शहर में पशु पकड़ने वाले मंकी केर्च्स का भी नंबर दिया गया था, मगर उन्होंने बिल्ली को रेसक्यू करने से मना कर दिया। अब दोपहर करीबन एक बजे नगर निगम के मुलाजिम खुद ही यहां पहुंच गए थे। उनकी तरफ से बड़ी सीढ़ी लगाकर उसे नीचे उतारा गया और उसे जाल में फंसाकर अपने साथ ले गए हैं। अब उसका प्राथमिक इलाज किया जाएगा और इसके बाद उसे इसी एरिया में छोड़ दिया जाएगा। क्योंकि इलाके के लोग उसे यहां से जाने नहीं देना चाहते हैं। इतने लोगों को देख डरा बच्चा, इधर उधर भागा नगर निगम के कर्मचारी जैसे ही उसे बचाने के लिए एरिया में पहुंचे तो छज्जे से उतारने के बाद बच्चा डर गया और इधर उधर भागने लगा था। वह एक जगह पड़े सामान में छिप गया और उसे वहां से निकालने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी और बाद में उसे नेट में बांधा गया। एनीमल लवर्स होने की चंडीगढ़ियों ने पेश की मिसाल ट्राईसिटी के लोग एनीमल लवर माने जाते हैं, चंडीगढ़ के आस पास के एरिया में अकसर जंगली जानवर आते हैं और लोग उनका ध्यान भी रखते हैं। चंडीगढ़ सेक्टर 40 की घटना के बाद लोगों ने एनीमल लवर होने की मिसाल पेश की है। युवती का कहना है कि बिल्ली के बच्चे के रोने की वजह से हमारे एरिया के लोग भी मायूस हो गए थे और आज उसके ठीक होने पर सभी खुश नजर आ रहे थे, अब जब वह हमारे एरिया में दोबारा आएगा तो हम उसका अच्छे से ख्याल रखेंगे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *