बुंदेलखंड विकास सेना होली के बाद तेज करेगी आंदोलन:अलग राज्य बनने पर पूर्ण शराबबंदी लागू करने का लिया निर्णय

📅 Published: February 8, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

ललितपुर में बुंदेलखंड विकास सेना ने पृथक बुंदेलखंड प्रांत की मांग को लेकर होली के बाद आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। संगठन ने प्रांत बनने के बाद पूर्ण शराबबंदी लागू करने की भी घोषणा की है। यह निर्णय रविवार को स्थानीय कंपनी बाग में संगठन प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। सेना ग्रामीण क्षेत्रों में सदस्यता और जन जागरण अभियान चलाएगी। इसके तहत प्रत्येक परिवार से एक सदस्य को संगठन से जोड़ा जाएगा। संगठन प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि पृथक बुंदेलखंड प्रांत के निर्माण के बिना क्षेत्र का विकास संभव नहीं है। उन्होंने बुंदेलखंड के वर्षों से सूखे, भुखमरी, बेरोजगारी, उद्योगों की कमी, खराब स्वास्थ्य सेवाओं, टूटी सड़कों और पेयजल जैसी समस्याओं का जिक्र किया। टीटू कपूर ने यह भी कहा कि बुंदेलखंड प्रांत बनने के बाद क्षेत्र में पूर्ण शराबबंदी लागू की जाएगी। उन्होंने बताया कि शराबखोरी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है, जिससे असमय कई लोगों की जान जा रही है। इसलिए शराबबंदी अत्यंत आवश्यक है। बैठक में कदीर खां, राजकुमार कुशवाहा, फूलचंद रजक, काशीराम विश्वकर्मा, प्रदीप गोस्वामी, अमरसिंह बुंदेला, प्रेमशंकर गुप्ता, गफूर खां, संजू राजा, रामेश्वर कुशवाहा, खेमचंद कुशवाहा, भजनलाल, मनोहर कुशवाहा, अखलेश राजपूत, बलराम चौहान, लालचंद, संदीप चौहान, विनोद साहू, कमल शर्मा और बाबूलाल अजमेर सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *