बुलंदशहर में ऑटो-बाइक की भिड़ंत में दंपति की मौत:चांगोली मोड़ के पास हुई टक्कर, पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

📅 Published: November 27, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र में चांगोली मोड़ के पास बुधवार करीब 5 से 6 बजे के बीच एक ऑटो और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दंपति की मौत हो गई, जिसके बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक दंपति सिकंदराबाद से ककोड़ लौट रहे थे। तभी यह दुर्घटना हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां रास्ते में पति इमरान की मौत हो गई जबकि सबीना की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के छोटे भाई इमरान ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके बड़े भाई और भाभी सबीना किसी काम से जा रहे थे। टेंपो से बाइक की भिड़ंत के बाद दोनों की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया है कि मामला संज्ञान में है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस मामले में सीओ सिकंदराबाद भास्कर मिश्रा ने जानकारी देते बताया पुलिस को एक्सीडेंट की सूचना प्राप्त हुई। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां रास्ते में इमरान की मौत हो गई। सबीना की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *