बूथ 237 में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

भास्कर न्यूज | पबिया बूथ संख्या 237 में मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिलाध्यक्ष सुमित शरण नें कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम की 128वीं कड़ी बूथ संख्या 237 में सुना। हमारे प्रधानमंत्री जी का आह्वान है कि घर-घर स्वदेशी और हर घर स्वदेशी अभियान जिसमें हमारे द्वारा निर्मित किए गए वस्तुओं को ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना है।हमें घर-घर जाकर सभी लोगों को इसके बारे में बताना है। जिससे सभी लोग अपने घरों में हमारे देश में ही बने सामानों को प्रयोग में लाये ।जिससे हमारा राष्ट्र समृद्ध हो और हम 2047 तक अपने राष्ट्र को पूर्ण विकसित राष्ट्र बना सकें। इसके निमित्त लोगों को पत्रक देकर इस अभियान के बारे में समझाया और उनके घरों पर स्टीकर भी लगाया।मौके पर मुख्य रूप से किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सर्कल आदि थे। फतेहपुर | 128वें मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। फतेहपुर के बूथ संख्या 6 पर फतेहपुर मंडल अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी की अध्यक्षता में यह आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता मनोज गोस्वामी,किरण बेसरा, शोभा मंडल, निवारण मंडल, जतिन मंडल, राघव महतो, बाबूराम हेंब्रम,लखीराम टुडू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *