बैलगाड़ी से टक्कर, बाइक सवार की मौत:बदायूं-मेरठ हाईवे पर हादसा, पत्नी और एक साल का बेटा घायल

📅 Published: November 28, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बदायूं-मेरठ हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जरीफनगर जुनाबई बॉर्डर के पास सिकंदराबाद से लौट रहे दंपति की बाइक बैलगाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का हेलमेट टूट गया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन वह अपनी पत्नी और एक साल के बेटे के साथ यात्रा कर रहा था। हादसे में युवक की 20 वर्षीय पत्नी नन्ही और उनका एक वर्षीय बेटा घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल दहगवां सीएचसी में भर्ती कराया। दहगवां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद, पत्नी नन्ही और उनके बेटे को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत की खबर से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *