बलिया के फेफना थाना क्षेत्र के आमडरी गांव में सोमवार को 10 वर्षीय बच्चे का शव बोरे में मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान आमडरिया निवासी यशवंत वर्मा उर्फ शिवम पुत्र राम जी वर्मा के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भी घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार, यशवंत वर्मा उर्फ शिवम (लगभग 10 वर्ष) रविवार शाम करीब 6 बजे घर के बाहर गांव में खेल रहा था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन के बाद भी बच्चे का कोई पता नहीं चला। देखें 3 तस्वीरें… इसके बाद परिजनों ने फेफना थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार सुबह करीब 10 बजे, घर से लगभग 100 मीटर दूर एक घर के पीछे अमरूद के पेड़ के नीचे बोरे में यशवंत का शव मिला। घर के एक सदस्य ने जब बोरे में बच्चे का पैर देखा, तो वह हैरान रह गया और उसने तुरंत अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। बताया गया है कि यशवंत अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और उसकी चार बहनें हैं। वह होलीपैट कान्वेंट स्कूल में पढ़ता था। उसके पिता राम जी वर्मा किसानी और मजदूरी करते हैं।
बोरे में मिला 10 साल के बच्चे का शव:बलिया में खेलते हुआ था लापता, माता-पिता का इकलौता बेटा था
📅 Published: December 1, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
