बोलेरो सवार पर नाबालिग के अपहरण का आरोप:शाहजहांपुर में भाई के साथ साइकिल चला रही थी, भाई बोला-घसीटते हुए ले गए

📅 Published: December 3, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

शाहजहांपुर में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों ने बोलेरो सवार लोगों पर उनकी 15 वर्षीय बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद नाबालिग के छोटे भाई ने रोते हुए घर पहुंचकर परिवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना थाना पुवायां क्षेत्र के एक गांव में देर शाम हुई। 15 वर्षीय नाबालिग अपने छोटे भाई के साथ घर से कुछ दूरी पर सड़क पर साइकिल चलाना सीख रही थी। तभी एक बोलेरो आकर रुकी। आरोप है कि उसमें सवार लोगों ने नाबालिग को जबरन उठाकर बोलेरो में बैठाया और फरार हो गए। नाबालिग के भाई ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। भाई रोते हुए घर पहुंचा और उसने परिवार को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार के कुछ सदस्य तुरंत पुलिस के पास पहुंचे, जबकि अन्य लोगों ने आसपास के इलाकों में नाबालिग की तलाश शुरू कर दी। हालांकि, नाबालिग और बोलेरो सवारों का कोई सुराग नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही सीओ पुवायां पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार और नाबालिग के भाई से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने नाबालिग की तलाश के लिए कई टीमें गठित की हैं और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। अभी तक नाबालिग और बोलेरो सवारों का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। नाबालिग की बरामदगी के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं। परिवार से भी घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली गई है और सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *