भदोही में कांग्रेस ने SIR तिथि बढ़ाने की मांग:केंद्रीय चुनाव आयोग के नाम संबोधित ज्ञापन ADM को सौंपा

📅 Published: December 2, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

भदोही में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान नागरिकों को नाम जुड़वाने और संशोधन कराने में आ रही दिक्कतों को लेकर मंगलवार को कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्रीय चुनाव आयोग से SIR की अंतिम तिथि एक माह तक बढ़ाने की मांग की और इस संबंध में एक ज्ञापन एडीएम को सौंपा। कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वसीम अंसारी ने बताया कि जिले के सैकड़ों बूथों पर बड़ी संख्या में लोग फॉर्म भरने से वंचित हैं। उन्होंने तकनीकी समस्याओं, पोर्टल में खराबी, बीएलओ पर अत्यधिक दबाव और सीमित समय को इसका मुख्य कारण बताया। नेताओं ने कहा कि केवल एक सप्ताह की बढ़ोतरी जनहित में पर्याप्त नहीं है, इसलिए समय-सीमा को कम से कम एक माह तक बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने 2003 की वोटर लिस्ट राजनीतिक पार्टियों को न मिल पाने और शादी-विवाह व खेती के समय को भी फॉर्म भरने में आ रही परेशानियों का कारण बताया। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र दुबे राजन और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की रीढ़ है। उन्होंने जोर दिया कि तकनीकी और प्रशासनिक बाधाओं के कारण नागरिकों के नाम छूटने से जनभागीदारी प्रभावित होती है। उन्होंने चुनाव आयोग से तत्काल समय-सीमा बढ़ाने, बीएलओ पर अनावश्यक दबाव रोकने और तकनीकी समस्याओं के लिए विशेष सहायता टीम तैनात करने की मांग की। इस दौरान प्रेमबिहारी उपाध्याय, राजेश्वर दुबे, सुरेश गौतम, सुबुक्तगीन अंसारी, नाजिम अली, अशोक मिश्र, शिवपूजन मिश्र, शमशीर अहमद, रमाशंकर बिंद, सुरेश चौहान, महेशचंद्र मिश्र, राजेश पाल, विमलेश पाल, राकेश पाल, राजेश यादव, धीरज पाल, असलम, राम कुमार पाल, विशाल गौतम, जग्गा सहित कई अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *