भदोही में नेशनल हाईवे पर डंपर से तेज रफ्तार होंडा कार टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन महिलाएं और एक बच्चा घायल हो गए। यह हादसा महाराजगंज स्थित यूनियन बैंक के सामने हुई है। कार सवार वाराणसी से गोपीगंज जा रहे थे। हाईवे पर आगे जा रहे एक डंपर ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे आ रही होंडा कार उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घायलों में तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो अन्य महिलाओं और बच्चे को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए आनंद में औराई ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन और नेशनल हाईवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया गया।
भदोही में डंपर में कार ने पीछे से मारी टकर:चालक की मौत, तीन महिलाएं और बच्चा घायल; अचानक ब्रेक लेने से हादसा
📅 Published: November 30, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
