भाई के हत्यारे को उम्रकैद की सजा:शाहजहांपुर में खेत से सब्जी तोड़ने के विवाद में गोली मारी थी, 55 हजार जुर्माना

📅 Published: December 3, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

शाहजहांपुर में भाई की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी भाई को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह घटना पांच साल पहले खेत से सब्जी तोड़ने के विवाद में हुई थी। मामला थाना तिलहर क्षेत्र के सकुलिया गांव का है। राजाराम ने अपने छोटे भाई पातीराम पर खेत से सब्जी तोड़ने का आरोप लगाया था। पातीराम ने इस आरोप से इनकार किया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ गया कि राजाराम ने पातीराम को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई थी। पत्नी ने बताया था कि पति ने कई बार चोरी न करने की बात कही थी, लेकिन जेठ ने उनकी एक नहीं सुनी। पुलिस ने आरोपी राजाराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और आरोप पत्र न्यायालय में पेश किए थे। शासकीय अधिवक्ता शशि मोहन सिंह ने इस मामले में पैरवी की। गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी राजाराम को दोषी ठहराया। उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है और 55 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *