भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष को फोन पर मिली धमकी:मैनपुरी ने भोगांव थाने में दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस जांच में जुटी

📅 Published: November 25, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मैनपुरी में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना तिवारी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस संबंध में उन्होंने भोगांव थाने में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शहर की राजा बाग कॉलोनी निवासी साधना तिवारी ने बताया कि उन्हें एक युवक ने फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने युवक की जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह भोगांव थाना क्षेत्र के नगला तुली का रहने वाला है। धमकी की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी जिलाध्यक्ष के पास मौजूद है। साधना तिवारी ने इस घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों को दी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने मामले का संज्ञान लेते हुए भोगांव थाने में मुकदमा पंजीकृत करने के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी युवक की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है। धमकी मिलने के बाद भाजपा महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारियों ने भी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। महिला पदाधिकारियों का कहना है कि वे विभिन्न कार्यक्रमों में जाती रहती हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *