भाजपा सांसद कंगना रनोट की आज बठिंडा कोर्ट में पेशी:मानहानि केस में होगी सुनवाई, पिछली बार व्यक्तिगत पेशी से छूट की दी थी अर्जी

📅 Published: January 15, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनोट को आज बठिंडा कोर्ट में पेश होना है। उन्होंने कोर्ट में व्यक्तिगत पेशी से छूट के लिए अर्जी दायर की है। पिछली सुनवाई में बेबे महिंदर कौर के वकील रघुबीर सिंह बहनीवाल ने बताया था कि कंगना रनोट के वकील ने कोर्ट से हाजिरी में छूट मांगी थी। हालांकि, कोर्ट ने कंगना रनोट को आज यानी 15 जनवरी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था। हाल ही में, कंगना रनोट ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को खत्म करने की अपील की थी, लेकिन शीर्ष कोर्ट ने उनकी अर्जी को स्वीकार नहीं किया। विस्तार से पूरा मामला पढ़िए… कंगना ने सोशल मीडिया में उड़ाया था मजाक कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि- किसान आंदोलन में महिलाएं 100 रुपए में शामिल होती हैं। कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर एक पोस्ट पर कमेंट भी किया था। इसमें एक बुजुर्ग महिला की फोटो थी। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हाहाहा, ये वही दादी है, जिसे टाइम मैगजीन में भारत की पावरफुल महिला होने पर फीचर किया गया था। वो 100 रुपए में उपलब्ध है। पाकिस्तानी पत्रकारों ने भारत के लिए शर्मनाक तरीके से इंटरनेशनल पीआर को हाईजैक कर लिया है। हमें इंटरनेशनल लेवल पर बोलने के लिए अपने ही लोगों की जरूरत है।’​​​​​​ 4 जनवरी 2021 को किया था केस दायर बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ में रहने वाली महिंदर कौर (81) ने कंगना के ट्वीट के बाद 4 जनवरी 2021 को मानहानि का केस दायर किया था। करीब 13 महीने सुनवाई चली, जिसके बाद बठिंडा की अदालत ने कंगना को समन जारी करते हुए पेश होने का आदेश दिया था। इसके बाद कंगना ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में राहत की याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद वह सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं। जहां से भी कंगना को राहत नहीं मिली है। बुजुर्ग महिला ने भी कंगना पर किया था पलटवार

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *